उदयपुरवाटी भाजपा शहर मंडल कार्यकारिणी का हुआ गठन
भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अनुशंसा पर बनाई नई कार्यकारिणी

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) भाजपा शहर मंडल के 21 सदस्यों की नई कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को की गई l भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी ने भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अनुशंसा पर तथा उदयपुरवाटी पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी की सहमति से मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया है l भाजपा शहर मंडल की नई कार्यकारिणी में 6 मंडल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिसमें घनश्याम स्वामी, विनोद कुमावत ,दिनेश सैनी, गोपाल मीणा, पिंकी खारडिया ,शंभू दयाल आदि l नई कार्यकारिणी में 6 मंडल मंत्री बनाए गए हैं जिसमें संतोष जांगिड़, आनंद सैनी, अशोक कड़वासरा, राजेश सैनी ,रामरतन शर्मा, विनोद चावरिया आदि l विजय कुमार चेजारा को भाजपा की नई कार्यकारिणी में मंडल कोषाध्यक्ष का कार्यभार सोपा गया है l वहीं दूसरी तरफ मंडल मीडिया प्रमुख प्रदीप कुमार को बनाया गया है l मंडल प्रवक्ता जितेंद्र कुमार होंगे lमंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह शेखावत अशोक सैनी राजेंद्र को बनाया गया है l भाजपा मंडल कार्यालय प्रमुख गिरधारी लाल राठी होंगे l






