भरतपुर में नहीं मिला एक भी पाकिस्तानी नागरिक: गृह मंत्रालय से निर्देश के बाद चलाया जा रहा सर्च आपरेशन

समस्त जिले में तलाश रही पुलिस

Apr 27, 2025 - 16:46
 0
भरतपुर में नहीं मिला एक भी पाकिस्तानी नागरिक: गृह मंत्रालय से निर्देश के बाद चलाया जा रहा सर्च आपरेशन
प्रतिकात्मक छवि

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पहलगाम हमले के बाद गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के चलते भरतपुर में पाकिस्तानी नागरिकों को सर्च करने का अभियान चलाया । हालांकि अभी तक ऐसा कोई भी नागरिक नहीं मिला जो पाकिस्तान का हो और यहां रह रहा हो।

जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने बताया कि गृह मंत्रालय से निर्देश मिले थे कि भरतपुर जिले में पाकिस्तानी नागरिकों को सर्च किया जाए।मिले निर्देशों के बाद पुलिस को पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस का सर्च जारी है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का कहना है कि जिला कलेक्टर के निर्देशों के बाद समस्त जिले में पाकिस्तानी नागरिकों को सर्च करने का अभियान चलाया गया है।

फिलहाल भरतपुर जिले में कोई भी ऐसा नागरिक नहीं मिला है। दरअसल शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को फोन पर निर्देश दिए गए कि प्रदेश के सभी जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित किया जाए। जिसके बाद समस्त जिले में पाकिस्तानी नागरिकों को सर्च करने का आपरेशन चलाया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................