सेन जयंती हर्षोल्लास से मनाया शोभायात्रा: विधायक ने विधार्थीयो को किया सम्मानित

गुरलाँ (सत्यनारायण सेन) चितौड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मातृकुंडिया मेवाड़ सेन समाज चारो चोखला अध्यक्ष नन्द राम सेन व शनिमहाराज आली में विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य व शान्ति लाल सेन युवा अध्यक्ष देवीलाल सेन के सानिध्य में सेनजी महाराज की 725 जयंती विविध धार्मिक आयोजनो के साथ हर्षोल्लास पूर्वक धूम धाम से मनाई। जिसके दौरान मातृकुंडिया में स्थित सेनजी महाराज मंदिर परिसर में प्रात समाज जनो ने पण्डित के सानिध्य हवन यज्ञ कर पूर्णा आहुति के कार्यक्रम के बाद मंदिर से डीजे की धुन पर कलश शोभायात्रा निकाली जिसमे समाज जन नाचते झूमते जयकारा लगाते आतिश बाजी करते चल रहे थे वही 251 महिलाए लाल चुंदड़ी ओड शिर पर कलश रख कर नाचती झूमती चल रही थी। वही शनि महाराज आली में चोखला की वरिष्ट व युवा कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार रात्रि को एक शाम सेनजी महाराज के नाम देर रात्रि तक भजन संध्या कार्यक्रम में भजन गायक कारो ने भजनों की बौछार लगा कर शरदालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। शुक्रवार सुबह समाज की सराय में मंत्रोच्वार के साथ हवन यज्ञ कर पूर्णा आहुति के बाद सराय से डीजे के मधुर स्वर लहरियो के साथ 251 महिलाए लाल पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश धारण कर सेनजी महाराज का छाया चित्र को रथ बग्गी में सवार कर शोभायात्रा निकाली गई जिसमे समाज जन सेनजी महाराज के चंवर ढोलते जयकारा लगाते चल रहे थे वही महिलाए युवक युवतिया डीजे की धुन पर नाचते झूमते चल रहे थे। शोभायात्रा के समाप्ति पर अतिथियों का सम्मान समारोह रखा जिसमे कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा तिलक टीका कर साफा पहनाकर तलवार व सेनजी महाराज का छाया चित्र दे कर स्वागत किया साथ ही बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई जिन समाज के भामाशाहों का वरिष्ट समाज जनों का भी स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने सेनजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सेन समाज से सदियों से चली आ रही परंपरा की प्रशंसा की साथ ही समाज जनों की मांग पर जो मांग होगी पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन ने किया स्वागत उद्बोधन व्यक्त किया व कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष देवीलाल ने अतिथियो का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंदिर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह,भाजपा रतन नाथ रोलिया,पूर्व अध्यक्ष मथुरा लाल उमंड , चतुर्भुज सेन रोजड़ी राम रामेश्वर लाल चाकूड़ा माधव लाल बबराना,मनीष सेन भगवती लाल रमेश चंद्र भंवरलाल सेन,किशन लाल सहित सैंकड़ों की संख्या में समाज के नर नारी युवक युवतिया मौजूद रहे मंच संचालन पुरण मल,प्यार चंद सेन ने किया।






