अलवर के गोविंदगढ़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्षः फायरिंग और पथराव में 10 लोगों को लगे छरें, एक को सिर में चोट, सभी अलवर रेफर

Apr 6, 2025 - 21:37
Apr 6, 2025 - 21:38
 0
अलवर के गोविंदगढ़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्षः फायरिंग और पथराव में 10 लोगों को लगे छरें, एक को सिर में चोट, सभी अलवर रेफर

गोविन्दगढ़ ,अलवर 

राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फाहरी में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में 11 लोग घायल हो गए। घटना में फायरिंग और पथराव हुआ। 10 लोगों को छर्रे लगे और एक व्यक्ति के सिर में चोट आई।  कुछ दिन पूर्व खेत में नील गाय के घुसने को लेकर झगडा हुआ था और आज सवेरे 8 बजे के करीब मस्जिद के पास एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर हमला कर दिया।  जिस पर विवाद और बढ़ गया जिसके परिणामस्वरूप शाम 4:30 के करीब आपस में लाठी भाटा जंग में फायरिंग की घटना हो गई । जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया । लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और लाठियां चलाई। एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। फायरिंग में 10 लोगों के छर्रे लगे। एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। 

हेड कॉन्स्टेबल तेजराम ने बताया- घटना के बारे में गांव से शाम 5:15 बजे सूचना मिली थी। पुलिस ने फाहरी गांव के कुछ लोगों से जानकारी जुटाई है। विवाद साहबदीन और जुबेर पक्ष के बीच हुआ। मामले की जांच जारी है। 

तस्वीर में एक युवक बंदूक से फायरिंग करता नजर आ रहा है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और लाठियां लेकर आमने-सामने हो गए।
                      दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और लाठियां लेकर आमने-सामने हो गए।
झगड़े में महिलाएं भी घायल हुई है। विवाद के बाद गांव में तनाव हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों से गांव के ही साबहदीन और जुबेर में विवाद चल रहा था। जुबेर पक्ष का कहना है कि साहबदीन ने अपने खेत से नील गायों को उनके खेतों में भगा दिया। गुस्से में रविवार सुबह 8 बजे साहबदीन से खेत में जाते समय जुबेर, जाहुल, तारीफ और फकरु ने मारपीट की।

साबहदीन ने बताया- मैं सुबह 8 बजे घर से खेत की ओर जा रहा था। मुझे मस्जिद के पास जुबेर और उसके सभी भाइयों ने पकड़ लिया। फिर शाम को इसी बात पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमने बचाव करने की कोशिश की, तो जाहूल, फकरु, इरशाद ने फायरिंग कर दी। हमले मेंकई लोगों के छर्रे लग गए।

हमले में साहबदीन, उस्मानी, फिरोज, सैफुल्ला, मुनासिफ, साहिर, अख्तरी, परमिना और फरजान को छर्रे लगे हैं। सभी घायलों को पहले गोविंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया, फिर अलवर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तनाव का माहौल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................