जैन मंदिर में णमोकार मंत्र का सामूहिक जापः कल होंगे अभिषेक शांति धारा, मंगल कलश और विधान कार्यक्रम

अंता (शफीक मंसूरी ) नगर के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप आयोजित किया गया। जैन समाज द्वारा पूरे भारत में आयोजित इस कार्यक्रम में जैन समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जैन समाज के सोहन जैन ने नवकार मंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि इस मंत्र का पाठ करने से कई कष्टों का निवारण होता है। मंदिर में नवकार मंत्र की गूंज के बीच सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ मंत्र का जाप किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई। भजन और दीप प्रज्वलन के बाद 8:14 बजे नवकार मंत्र का पाठ प्रारंभ हुआ। महावीर जयंती की तैयारियों के तहत गुरुवार को अभिषेक शांति धारा, मंगलकलश और विधान जैसे कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही नित्य नियम पूजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सामूहिक अल्पाहार का आयोजन होगा। शाम को सामूहिक आरती की जाएगी। महावीर जयंती के अवसर पर महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. मोहन चंद जैन, डॉ. त्रिलोक चंद जैन, देवेन्द्र जैन, डॉ. पारस जैन, गोविंद खंडेलवाल, राजेश जैन, अनिल जैन, संजय जैन, रजत जैन, सी.ए. अतिशय जैन और महिला मंडल की अध्यक्षा राजकुमारी जैन समेत समस्त महिला मंडल की सदस्य मौजूद रहीं।






