अंबेडकर जयंती पर सैंथली में समारोह: विधायक सुखवंत सिंह शामिल हुए, प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

अलवर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सैंथली ग्राम पंचायत में अंबेडकर जयंती और प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
गोविन्दगढ़ के प्रधान गोपाल चौधरी विशिष्ट अतिथि थे। सरपंच गजेंद्र सिंह नरूका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुख्य अतिथि सुखवंत सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर विधायक निधि से विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जिला पार्षद सरिता राज और गगनदीप सिंह भी मौजूद रहे। बड़ौदा मेव मंडल अध्यक्ष मगन फौजी, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, कमल भादवा सहित स्थानीय ग्रामीण और अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।






