बोरिंग को लेकर हुआ खूनी संघर्ष : जमकर लाठी, डंडे व पत्थर चले,वीडियो वायरल

Jun 26, 2025 - 14:04
 0
बोरिंग को लेकर हुआ खूनी संघर्ष : जमकर लाठी, डंडे व पत्थर चले,वीडियो  वायरल

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर छोटा में दो पक्षो में बोरिंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षो में जमकर लाठी, डंडे व पत्थर चले। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वही दोनों पक्षो में हुए विवाद में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां से तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। इस सूचना पर राजगढ़ पुलिस चिकित्सालय में पहुंची। जहां पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वही पुलिस ने राजपुर छोटा गांव में जाकर मौका मुआयना किया। विवाद में टूण्डाराम सैनी, संतोष, छोटेलाल सैनी, नंदराम, पुष्पा, संतरा, बत्तो देवी, सतीश, जगन सैनी, लालाराम व माया देवी घायल हो गए। वही जगन सैनी, लालाराम व माया देवी को गंभीर घायल होने पर अलवर रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................