बानसूर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव

Mar 3, 2023 - 03:28
 0
बानसूर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव

बानसूर,अलवर (सुनील कुमार)

बानसूर के मत्स्य विद्यालय परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव  श्रीमद् भागवत कथा के समापन कार्यक्रम पर पहुंचे। ओर भगवान् श्री कृष्ण का आशिर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से सभी पापों का नाश होता है ऐसे कार्यक्रम का आयोजन बानसूर में होना चाहिए। इस मौके पर इंजीनियर जय सिंह मीणा ने भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव का माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें पंडितों द्वारा मंत्रों उच्चारण से पूर्णाहुति दी गई। दोपहर बाद विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पंगत में बैठकर भगवान की प्रसादी ग्रहण की।इस दौरान सुभाष सैनी, नरेश जिलोवा सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................