पं दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय शिविर सबल पखवाड़े के तहत शिविर में प्रचार प्रसार के अभाव में छाया सूनापन
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
रैणी पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पाटन में राजस्थान की योजनाओं को लाभान्वित करने की जानकारी देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय शिविर सबल पखवाड़े के तहत शिविर में बिना सूचना, प्रचार प्रसार के अभाव में सूनापन छाया रहा। बहुत कम लोग पहुंचने से मौजूद अधिकारी कर्मचारी बैठे दिखाई दिए।
शिविरों में आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जनआधार, जाति प्रमाण-पत्र, पालनहार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, नरेगा से जुड़ी सेवाएं, बिजली-पानी से संबंधित समस्याओं का समाधान जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी लेकिन यहाँ प्रचार प्रसार के अभाव मे आमजन के शिविर मे नहीं पहुचने पर अंतिम व्यक्ति को लाभ कैसे मिल पाएगा ।