5000 हनुमान चालीसा केंद्र सिरोही जिले का लक्ष्य के नजदीक पहुँची- राष्ट्रीय बजरंग दल

Jan 23, 2026 - 13:44
 0
5000 हनुमान चालीसा केंद्र सिरोही जिले का लक्ष्य के नजदीक पहुँची- राष्ट्रीय बजरंग दल

सिरोही (रमेश सुथार) अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा पूरे सिरोही जिले वर्ष में 5000 हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने के संकल्प के तहत नवा खेड़ा में मंगलवार रात्रि को भव्य हनुमान चालीसा केंद्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में  महिलाएं व कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान की आरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। वातावरण “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
हनुमान चालीसा केंद्र से ही हिंदुओं में आएगी एकता — कुलदीप प्रजापति
इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति ने अपने वक्तव्य में कहा—“हनुमान चालीसा केंद्र केवल पाठ का स्थान नहीं, बल्कि हिंदू समाज को जोड़ने का माध्यम हैं। हनुमान चालीसा केंद्र से ही हिंदुओं में एकता आएगी। जब समाज नियमित रूप से एकत्र होकर धर्म और संस्कार से जुड़ेगा, तभी राष्ट्र मजबूत बनेगा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल का यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।” उन्होंने कहा कि सिरोही जिले में चल रहा यह अभियान तेज़ी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और शीघ्र ही 5000 हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने का संकल्प पूर्ण होगा।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नगर महामंत्री हिम्मत पुरोहित ने कहा— “हनुमान चालीसा का नियमित पाठ व्यक्ति के जीवन में संस्कार, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस अभियान के माध्यम से समाज को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभाव से जोड़ा जा रहा है।”

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और इसे जन-आंदोलन बनाएं। नगर अध्यक्ष चुनिलाल प्रजापत ने अपने वक्तव्य में कहा— “हनुमान चालीसा केंद्र जैसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और धार्मिक चेतना को जागृत करते हैं। ऐसे आयोजनों से गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रीय महिला परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल  ने नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................