राजस्थान आदिवासी मीना महासभा संस्थान की बड़ी घोषणा|: चरतसिंह मीना बने युवा प्रदेश अध्यक्ष

Aug 20, 2025 - 14:30
 0
राजस्थान आदिवासी मीना महासभा संस्थान की बड़ी घोषणा|: चरतसिंह मीना बने युवा प्रदेश अध्यक्ष

धौलपुर (नाहर सिंह मीणा) राजस्थान आदिवासी मीना महासभा संस्थान ने संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए कंचनपुरा, सरमथुरा (धौलपुर) के चरतसिंह मीना को युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामेश्वर मूंडरी द्वारा अधिकृत आदेश के साथ की गई।

  • ◉ 15 दिन में घोषित करनी होगी कार्यकारिणी

प्रदेश अध्यक्ष प्रो. मूंडरी ने नवमनोनीत युवा प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि आगामी 15 दिनों में युवा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाए। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व के जुड़ने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

  • ◉ संगठन में उत्साह की लहर

चरतसिंह मीना की नियुक्ति की खबर फैलते ही क्षेत्र के युवाओं में उत्साह और जोश का माहौल है। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे समाजहित के कार्यों में और तेजी आएगी।

यह नियुक्ति समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। युवा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर चरतसिंह मीणा ने प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामेश्वर मूंडरी का जताया आभार संगठन के लिए उत्थान के लिए पूर्ण ईमानदारी से काम करने की बात कही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................