धौलपुर सरमथुरा में अज्ञात शव का अंतिम संस्कार, तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी पहचान

Mar 3, 2026 - 18:13
 0
धौलपुर सरमथुरा में अज्ञात शव का अंतिम संस्कार, तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी पहचान

सरमथुरा (धौलपुर /नाहर सिंह मीना ) सरमथुरा कस्बे में तीन दिन पहले फांसी के फंदे पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पाने पर मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

गौरतलब है कि रविवार को कस्बे के बाड़ी बस स्टैंड स्थित एक झोपड़ीनुमा दुकान के बाहर लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरमथुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया गया। पहचान के लिए तीन दिनों तक इंतजार किया गया, स्थानीय मीडिया एवं सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

मंगलवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ. गोरेलाल के नेतृत्व में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इस दौरान थाने के एएसआई जलबीर सिंह भी मौजूद रहे। थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष थी। उसने हल्की दाढ़ी-मूंछ रखी हुई थी और रेडीमेड की चेक शर्ट तथा गहरे भूरे रंग का पजामा पहन रखा था। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।

पहचान नहीं होने की स्थिति में पुलिस ने नियमानुसार खरेर नदी के पास स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यदि भविष्य में पहचान से संबंधित कोई सूचना मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................