शहरी सेवा शिविर 2025 – सफलता की कहानी, शिविर में मौके पर मिला पट्टा
खैरथल (हीरालाल भूरानी) नगर परिषद खैरथल क्षेत्र की नई अनाज मण्डी में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2025 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बना।
शिविर में उषा रानी पत्नी गोविन्द ने अपने प्लॉट का पट्टा बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्रार्थियों ने सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे कर आवेदन जमा कराया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से आवेदन की जाँच की और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर हाथोंहाथ पट्टा जारी कर दिया। पट्टा प्राप्त होते ही लाभार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक उठी।
उन्होंने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में यह प्रक्रिया लंबा समय ले सकती थी, लेकिन शिविर के कारण उनका कार्य त्वरित गति से हो गया। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जनता के लिए वास्तविक सहज प्रशासन, सुगम सेवाएँ का अनुभव कराते हैं।


