जन आधार सत्यापन में बदलाव, अब ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी करेंगे द्वितीय स्तरीय सत्यापन

Jul 12, 2025 - 13:40
 0
जन आधार सत्यापन में बदलाव, अब ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी करेंगे द्वितीय स्तरीय सत्यापन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राज्य सरकार ने जन आधार कार्ड के सत्यापन की प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण बदलाव करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में द्वितीय स्तरीय सत्यापन का दायित्व अब विकास अधिकारियों के स्थान पर ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारियों को सौंपा है। इस संबंध में मुख्य सचिव महोदय द्वारा एक परिपत्र जारी किया गया है, जिसमें नवीन व्यवस्था के तहत सत्यापन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने पर जोर दिया गया है।
उपनिदेशक प्रियंका माथुर ने बताया कि नवीन निर्देशों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में जन आधार कार्ड का प्रथम स्तरीय सत्यापन ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा, जबकि द्वितीय स्तरीय सत्यापन अब ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी करेंगे। वहीं शहरी क्षेत्रों में यह कार्य क्रमशः नगर निकायों के आयुक्त, उपायुक्त या अधिशाषी अधिकारी द्वारा प्रथम स्तर पर तथा उपखण्ड अधिकारी द्वारा द्वितीय स्तर पर संपादित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................