अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
ब्लाक राजगढ़ में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा किया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस काआयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक के निर्देश अनुसार शनिवार को ब्लाक राजगढ़ की ग्राम पंचायत अलेई में आयोजन किया गया।
उपस्थित बालिकाओं को एएनएम लक्ष्मी तिवारी के द्वारा स्वास्थ्य स्वच्छता के बारे में जानकारी प्रदान की गई पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता अभिलाषा के द्वारा विभाग की लाडो प्रोत्साहन योजना कालीबाई भील उड़ान योजना ,कालीबाई भील महिला शिक्षा संबल सेतु , जानकारी प्रदान की गई । इस मौके पर अलेई सरपंच राजेश एवं अध्यापिका सुषमा साथिन एवं विद्यालय की बालिकाएं मौजूद थी।