खेत में कडबी लगाते समय दम तोड़ा:पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

Oct 11, 2025 - 13:29
 0
खेत में कडबी लगाते समय दम तोड़ा:पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ उपखंड क्षेत्र के ग्राम श्रीचन्दपुरा में 30 वर्षीय युवक की खेत मे कड़बी लगाते समय मृत्यु हो गयी। जिसे परिजन राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने ग्राम श्रीचन्दपुरा निवासी किरण सैन पुत्र रणजीत सैन को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना टहला पुलिस को दी। टहला थाने के एएसआई श्रीराम मीना ने बताया कि सुबह राजगढ़ चिकित्सालय से सूचना मिली की किरण सैन (30 वर्ष) पुत्र रणजीत सैन की खेत मे कड़बी लगाने के कार्य करते हुए मौत हो गयी। सूचना पर राजगढ़ सीएचसी पहुंचे। जहां मृतक के शव का टहला पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस सम्बंध में मृतक के भाई ने विश्राम सैन ने टहला थाने में रिर्पोट दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................