महिलाओं से गलत हरकत करने वालों को लगेगा करंट का झटका: पॉलिटेक्निक छात्र विवेक चौधरी ने बनाया अनोखा डिवाइस

Feb 4, 2025 - 18:54
 0
महिलाओं से गलत हरकत करने वालों को लगेगा करंट का झटका: पॉलिटेक्निक छात्र विवेक चौधरी ने  बनाया अनोखा डिवाइस

लक्ष्मणगढ़ (अलवर / कमलेश जैन) आधुनिक युग में आए दिन नए-नए अविष्कार होते रहते हैं ।
लेकिन लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के लिली के रहने वाले पॉलिटेक्निक छात्र विवेक चौधरी ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है। जो महिलाओं के लिए उम्मीदगार साबित होगा। 
महिलाओं के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं को मध्य नजर रखते हुए लिली के विवेक चौधरी ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है जो पल भर में बटन दबाते ही एक्टिव हो जाएगा । युवती एवं महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति जब उन्हें टच करेगा तो उसे करंट लगेगा साथ ही पीड़िता के एक इशारे पर उसकी लोकेशन और अलर्ट मैसेज उसके तीन परिवारजन या रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर पर पहुंच जाएगी विवेक चौधरी ने यह डिवाइस जूते में लगाया है ।जूते को महिलाएं हमेशा पहन सकती हैं जिससे डिवाइस हमेशा उनके साथ रहेगा।
 कैसे विवेक को आया डिवाइस बनाने का ख्याल... - लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के लिली में रहने वाले विवेक चौधरी पुत्र राजू सिंह चौधरी पॉलिटेक्निक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ते महिला अपराध को देखते हुए मेरे मन में एक डिवाइस बनाने का खयाल आया और इस पर मैंने काम शुरू कर दिया उस समय सबसे बड़ा सवाल था कि डिवाइस कैसे काम करेगा। और वह किस तरह से महिलाओं के पास हमेशा रह सकता है। डिवाइस के बारे में सामने वाले व्यक्तियों को कोई जानकारी भी नहीं मिल पाए। यह भी आवश्यक है, इसलिए जूते की मदद से विवेक ने डिवाइस तैयार करने का फैसला लिया क्योंकि ऑफिस हो या प्रातः काल घूमने आज के समय में महिलाएं भी पुरुषों की तरह हमेशा जूते पहनती हैं। 
तीन नंबरों पर पहुंचेगी लोकेशन.... - अगर किसी महिला को लगता है कि उसके साथ छेड़छाड़ या गलत हरकत कर सकता है, तो वह जूते की एड़ी को तेजी से दबाएगी। ऐसे में करंट वाला डिवाइस एक्टिव होगा। और जैसे ही वह व्यक्ति छूने की कोशिश करेगा तो उसे तेज करंट का झटका लगेगा। साथ ही दूसरे जूते में जीपीएस सिस्टम भी लगा है। जूते में लगे बटन को दबाते ही पीड़िता की लोकेशन उसके परिजनों के तीन नंबरों पर पहुंच जाएगी। जिससे वे लोग अलर्ट हो जाएंगे और तुरंत पीड़िता तक पहुंच सकेंगे। 
इशारे पर एक्टिव होगा डिवाइस.... -  जूते में डिवाइस ऐड करने के लिए बटन लगाए गए हैं अगर करंट का डिवाइस एक्टिव करता है तो जूते की एड़ी तेजी से दबानी होगी ।इस पर तुरंत डिवाइस एक्टिव होगा। साथ ही लोकेशन भेजना है तो जूते के साइड में एक बटन होगा उसको दूसरे जूते से दबाना होगा। डिवाइस ऑपरेट करने की प्रक्रिया जूते पहनने वालों को करनी होगी। 
डिवाइस में क्या-क्या लगा है...... - विवेक ने यह भी बताया कि इन जूते को डब्लू एस एस नाम दिया गया है। जूते में डिवाइस लगाने का खर्चा 3500 रुपए आया है। इस डिवाइस में बटन एलईडी वोल्टेज बूस्टर लिथियम बैटरी सेंसर जीपीएस जैसे कई डिवाइस लगाए गए हैं। एक बार बैटरी चार्ज होने पर 100 झटका लगा सकती है। दो माह में इन डिवाइस को तैयार किया गया है। 
विवेक ने बताया कि वे इन जूता का पेटेंट करवा रहे हैं। इस डिवाइस का प्रजेंटेशन उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों के सामने भी दे चुके हैं इसको देखकर अधिकारी खुश नजर आए इस दौरान अधिकारियों ने उसकी मदद करने की बात कही और उसके मॉडल को प्रदेश स्तर पर पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है