गृह राज्य मंत्री के आवास की घटना को गलत ढंग से पेश कर कुछ लोग गुर्जर जाट समाजों के भी भाई चारे को तोड़ना चाहते है= यदुवीर
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम जाति धर्म से ऊपर उठ कर सबके हितैषी है, हम गुर्जर जाट समाज के बीच भाई चारे को नहीं होने देंगे भंग
डीग (नीरज जैन) डीग के ऐतिहासिक गांव सिनसिनी में जाट समाज के कार्यक्रम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जाट नेता यदुवीर सिनसिनी ने कहा है कि डीग के गांव बहज में आयोजित जाट समाज की पंचायत समाज के कुछ व्यक्तियों द्वारा जाट गुर्जर समाज का भाई चारा भंग कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए बुलाई गई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि नेम सिंह फौजदार सिर्फ राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते इस मामले को तूल दे रहे है। जब कि मनु देव सिन सिनी पूरे सिनसिनी गांव के प्रतिनिधि नहीं है। ऐसी छोटी मानसिकता के चलते ही गांव सिनसिनी में अभी तक बेहतरीन सड़क ,परिवहन और पीने के की सुविधाओ का विकास नहीं हो पाया है।सिनसिनी गांव में 12 थोक है यहां सभी जातियों के लोग फर्श पर मेल भाव से रहते हैं।उन्होंने कहा कि जवाहर सिंह बेढम जाति धर्म से ऊपर उठ कर सभी वर्ग के लोगों के दुख दर्द की सुनवाई कर उनका जी जान से काम करते है। इस लिए हम जाट गुर्जर के भाई चारे को तोड़ने और सामाजिक संवाद को भंग करने के कदम की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते है।
दी पंचायत समिति के प्रधान रहे इस क्षेत्र के कद्दावर नेता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह के पुत्र ग्राम पंचायत सिनसिनी के पूर्व सरपंच दिनेश सिंह ने भी जाट और गुर्जर समाज का भरतपुर रियासत काल से ही भाई चारा और हुक्का पानी एक रहा है। लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोग इस भाई चारे को भंग कर सामाजिक सौहाद्र को खत्म करना चहाते है। जबकि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सभी जाति धर्म के लोगों को पूर्ण सम्मान देते है।
गुर्जर अट्ठाईसी के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि जाट समाज से अपील करते हुए कहा है कि जाट और गुर्जर सदियों से भाईचारे के साथ रह रहे हैं। भाईचारा कान कनपटी से सिमा हुआ है।हम किसी भी कीमत पर भाईचारे को खराब कराना नहीं चाहते हैं। जो व्यक्ति रात के दस बजे गृहराज्य मंत्री के गेट पर जाकर गाली गलौच करता है, बैनर और सुरक्षा कर्मी की वर्दी फाडता है, यह सभ्य समाज की पहचान नहीं हो सकती । मैं गुर्जर अठ्ठाईसी की ओर से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं। हमको प्रसासन पर पूरा भरोसा है। जो व्यक्ति समाज के भाईचारे को खत्म कराना चाहते है, वो कभी भले नहीं हो सकते। निजी स्वार्थ के चलते भाईचारे को लडाना घटिया प्रवृत्ति है।
उन्होंने कहा है कि जहाँ तक गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का सवाल है, वह सुलझे हुए सभी लोगों को एक नजर से देखने वाले नेता है। उन्होंने क्षेत्र में जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास की गंगा बहाई है। मेरी जाट सरदारी से भी बात हुई है वो भी भाईचारा बनाये रखना चाहते है।इस लिए कोई भी ऐसा कार्य नहीं करे जिससे सामाजिक सौहाद्र भंग हो।


