कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा शिविर के दूसरे दिन योग प्राणायाम से शुरूआत की
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में सोमवार से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने शिविर की शुरुआत योग व प्राणायाम से की l शिविर के प्रथम सत्र में स्वयं सविका अंजलि ने सभी स्वयंसेविकाओं को विभिन्न प्रकार की योगिक क्रियाएं यथा कपालभाति ,प्राणायाम ,सूर्य नमस्कार आदि करवाया l कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रियंका गुप्ता ने बताया कि शिविर के द्वितीय सत्र में सभी स्वयंसेविकाओं मधु, मुस्कान ,कोमल, शिवानी, नीतू, पूजा, फराह आदि के नेतृत्व में अपने आप को समूह में जोड़कर संपूर्ण स्वच्छता ही सेवा अभियान को अंगीकार करते हुए संपूर्ण महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ गोद ली गई बस्ती दांगनहेड़ी में श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया l
शिविर के बौद्धिक सत्र में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार के विविध नए अवसर , पर्यावरण प्रदूषण , अग्नि सुरक्षा जैसी प्रमुख समस्याओं पर प्रेरणादायी व्याख्यान आयोजित हुआ l
मुख्य वक्ता राजेश द्विवेदी कजारिया टाइलस के एनवायरनमेंट हेल्थ सेफ्टी मेनेजर ने स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण संबंधी नीतियों, नियमों, कानून से अवगत कराते हुए आपातकालीन उपाय, घटना जांच, रोकथाम तथा आपातकालीन तैयारी के विषय में विस्तार से चर्चा की l
प्राचार्य मनोज चोपड़ा ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए शिविर को व्यक्तित्व विकास का बेहतरीन साधन बताते हुए संयम, समर्पण ,अनुशासन ,धैर्य आदि गुणों को अपने जीवन में अंगीकार करते हुए छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया l कार्यक्रम में डॉक्टर रमेश चंद्र शर्मा, डॉक्टर उमा शर्मा, वसीम खान भी उपस्थित रहे l