कॉलेज के सामने चाय की थड़ी की आड़ में गांजा बेचते एक गिरफ्तार, 205 ग्राम मादक पदार्थ जब्त

Nov 21, 2026 - 18:33
 0
कॉलेज के सामने चाय की थड़ी की आड़ में गांजा बेचते एक गिरफ्तार, 205 ग्राम मादक पदार्थ जब्त

कॉलेज के सामने चाय की थड़ी की आड़ में गांजा बेचते एक गिरफ्तार, 205 ग्राम मादक पदार्थ जब्तकोट की जेब में काले रंग की थैली में छिपाकर रखा था गांजा, वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब)। राजकीय महाविद्यालय जहाजपुर के सामने चाय की थड़ी की आड़ में कथित रूप से गांजा बेचने वाले एक व्यक्ति को जहाजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की थैली सहित 205 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है।

गश्त के दौरान संदेह होने पर पकड़ा गया आरोपी पुलिस के अनुसार, थानाधिकारी दयाराम चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम 20 नवंबर को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जालमपुरा चौराहा ग्रिड के पास एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबराया और वहां से जाने लगा। संदेह होने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान बाबूलाल (50) पुत्र रामनारायण कीर, निवासी कीर मोहल्ला, जहाजपुर के रूप में हुई।

205 ग्राम गांजा बरामद, एनडीपीएस में केस दर्ज तलाशी के दौरान आरोपी के पहने हुए कोट की जेब में रखी काले रंग की थैली से गांजा बरामद हुआ। थैली सहित गांजे का वजन 205 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ रखने और परिवहन करने से संबंधित लाइसेंस या परमिट मांगने पर आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण संख्या 340/2026 दर्ज किया है। मामले की अग्रिम जांच पंडेर थानाधिकारी शंभूदयाल सिंह को सौंपी गई है।

चाय की थड़ी की आड़ में करता था बिक्री पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजकीय महाविद्यालय जहाजपुर के सामने चाय की थड़ी संचालित करता था और चाय पिलाने की आड़ में चोरी-छिपे गांजा बेचने का काम करता था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी दयाराम चौधरी, हेड कांस्टेबल काशीराम तथा कांस्टेबल योगेश कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार और बाबूलाल शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................