गीता देवी डिग्री महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी) स्थानीय गीता देवी डिग्री महाविद्यालय नांगल मौजिया में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन हेमसिंह ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हरगोविन्द सिंह ने की। मुख्य अतिथि दीपक चन्दवानी ASS. Pr०. राजकीय महाविद्यालय खैरथल, हरिशंकर गुप्ता अचार्य रा० विद्यालय तरवाला रहे। विशिष्ट अतिथि मेघराम अदलखा, विक्रम सिंह एवम् कृष्ण कुमार यादव रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा युवाओं को समाज सेवा के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। साथ ही भारत को विकसित करने के लिये युवाओं को मार्ग दर्शन किया। अध्यक्ष महोदय ने NSS की उपयोगिता एवम् इसके उद्देश्यों के बारें में स्वयं सेवक / सेविकाओं को अवगत कराया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अभिकारी गुलशन सैनी द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर की रुपरेखा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, सुनील कुमारी, अशोक शर्मा, वन्दना व्यास, मदनाल, ईश्वर सिंह, रोशनलाल, सपना उपस्थित रहे।


