शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे, सामने से आ रही गाड़ी को बचाने में बेकाबू कार खेत में उतरी, 2 बार पलटी
भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके में कार बेकाबू होकर खेत में जा घुसी। कार में दो लोग थे। कार इतनी स्पीड में थी कि कार खेत में जाकर दो बार पलटी। गनीमत यह रही कि दोनों व्यक्तियों के ज्यादा चोटें नहीं आई। हालांकि कार पूरी तरह से डैमेज गई। दीनदयाल निवासी महुआ ने बताया कि भुसावर से शादी के कार्ड देकर सलेमपुर खुर्द गांव की तरफ जा रहे थे।
तभी खेड़ली मोड़ थाने से 2 सौ मीटर पहले शराब के ठेके के पास सामने से एक कार आई। वह काफी स्पीड में थी। उसने अचानक एक वाहन को ओवरटेक किया। जिसे बचाने के चक्कर में हमारी कार भी बेकाबू हो गई।
