भरतपुर में बेखौफ बदमाश:उधार के पैसों के विवाद में खून-खराबा,घर के सामने कार रोककर युवक को मारी गोली, आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी

Aug 14, 2026 - 17:39
Aug 14, 2026 - 17:40
 0
भरतपुर में बेखौफ बदमाश:उधार के पैसों के विवाद में खून-खराबा,घर के सामने कार रोककर युवक को मारी गोली, आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी

भरतपुर (कोश्लेंद्र दत्तात्रेय)। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मथुरा गेट थाना क्षेत्र के मडरपुर रोड पर देर रात तीन अज्ञात बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस हमले में मृतक का साथी भी घायल हो गया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घर के सामने कार रोककर बोला हमला

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से खेमरा गांव निवासी और हाल मडरपुर रोड निवासी अजय कुमार (पुत्र बच्चू सिंह) अपने साथी पुष्पेंद्र के साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहा था। मडरपुर रोड पर उसके घर के ठीक सामने स्विफ्ट कार में सवार तीन बदमाशों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश अजय से अपने उधार दिए पैसे मांग रहे थे।

अजय द्वारा स्कॉर्पियो का दरवाजा न खोलने पर बदमाशों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने अजय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गोली मार दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी पुष्पेंद्र पर भी हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा

दोनों घायलों को तत्काल आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया, वहीं पुष्पेंद्र का उपचार जारी है।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित होकर शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा और रेंज आईजी प्रीति चंद्रा सहित भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। एफएसएल (FSL) टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए शहरभर में नाकाबंदी करा दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मृतक की आपराधिक हिस्ट्री और उसके संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................