सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक 15 जून तक करवाएं वार्षिक सत्यापन, जिले में केवल 1,853 का काम शेष

Jun 2, 2026 - 12:04
 0
सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक 15 जून तक करवाएं वार्षिक सत्यापन, जिले में केवल 1,853 का काम शेष

खैरथल (हीरालाल भूरानी) सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लंबित पेंशनधारकों के सत्यापन कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आगामी 7 दिनों में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग खैरथल के उपनिदेशक अधिकारी रमेश दहमीवाल ने बताया कि जिले में कुल 1 लाख 3 हजार 580 कुल पेंशनधारकों में से 1 लाख 1 हजार 727 का सत्यापन किया जा चुका है, जो 98.21 प्रतिशत है। जिले में अभी 1,853 पेंशनधारकों का सत्यापन शेष है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पेंशन सत्यापन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। जिन पेंशनधारकों का अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है, वे ई-मित्र, जन आधार केंद्र अथवा संबंधित विभागीय कार्यालय के माध्यम से निर्धारित तिथि तक अपना सत्यापन करवा सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 85,688 पेंशनधारकों में से 84,620 तथा शहरी क्षेत्र में 17,892 में से 17,107 पेंशनधारकों का सत्यापन हो चुका है। ब्लॉक स्तर पर मुंडावर ने 100 प्रतिशत सत्यापन का लक्ष्य हासिल कर लिया है, जबकि तिजारा ब्लॉक में सर्वाधिक 1,046 तथा शहरी क्षेत्र में तिजारा नगरपालिका में 206 पेंशनधारकों का सत्यापन अभी शेष है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है