खैरथल में स्वामी ध्यानगिरी महाराज की 34वीं बरसी; पूर्व सभापति बोले- महाराज का जीवन मानव सेवा और समाज कल्याण की मिसाल; श्रद्धालुओं को बांटी गई प्रसाद

Jan 15, 2026 - 13:56
 0
खैरथल में स्वामी ध्यानगिरी महाराज की 34वीं बरसी; पूर्व सभापति बोले- महाराज का जीवन मानव सेवा और समाज कल्याण की मिसाल; श्रद्धालुओं को बांटी गई प्रसाद

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) खैरथल शहर में स्वामी ध्यानगिरी महाराज की 34वीं बरसी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरु स्वामी ध्यानगिरी सेवा समिति (रजि.) की ओर से 40 फुटा रोड पर खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।समिति अध्यक्ष गोविन्द रोघा के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी ध्यानगिरी महाराज की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया।

मुख्य अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन
 कार्यक्रम में खैरथल नगर परिषद के पूर्व सभापति हरीश रोघा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उनके साथ मुखी वासदेव दासवानी, मुखी टीकम दास मुरजानी, गिरधारीलाल ज्ञानानी, नत्थूमल रामलानी, नवल लखानी, धर्मदास बच्चानी और सेवक लालवानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मानव सेवा और त्याग की प्रेरणा हैं: पूर्व सभापति
 पूर्व सभापति हरीश रोघा ने कहा- स्वामी ध्यानगिरी महाराज का जीवन मानव सेवा, त्याग और समाज कल्याण की मिसाल है। उन्होंने कहा कि संतों की बरसी पर सेवा कार्यों का आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है और गुरु स्वामी ध्यानगिरी सेवा समिति द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्य सराहनीय हैं।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खीर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सेवादारों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सेवादारों ने संभाली व्यवस्थाएं -  व्यवस्थाओं में लजपत निहलानी, नरेश निहलानी, किशोर बाबानी, पुरण मंगलानी, दिलीप वलेचा, नन्द रामानी, चंद्र प्रकाश अड़तानी, भोजराज रामचंदानी, चतर मल ज्ञानानी, किशन बच्चानी, तरुण खजनानी, देवानंद माखीजा, सोनी पोपटानी, महेश खज़नानी, पवन माखीजा, आतु बच्चानी, संजय रोघा, किशन माखीजा और कपिल ज्ञानवाणी सहित अनेक स्वयंसेवकों का योगदान रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................