एंजल एकेडमी विद्यालय के 6 विद्यार्थियों का सीए फाउंडेशन में चयन
खैरथल ( हीरालाल भूरानी) खैरथल के हनुमान मंदिर मार्ग पर संचालित एंजल एकेडमी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बाजी मारकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के छः विद्यार्थियों का सीए फाऊंडेशन में चयन हुआ है।
यह खैरथल-तिजारा जिले का पहला ऐसा विद्यालय है जिसके एक साथ छः विद्यार्थियों का चयन का सीए फाउंडेशन के लिए हुआ है। प्राचार्य ज्योति आड़तानी ने बताया इन सभी सफल विद्यार्थियों का विद्यालय में भव्य सम्मान किया जाएगा।