दान की गई जमीन छोड़ दूसरी जगह बन रहा उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों ने निर्माण स्थल बदलने के लिए ज्ञापन सौंपा

Jun 2, 2026 - 12:06
 0
दान की गई जमीन छोड़ दूसरी जगह बन रहा उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों ने निर्माण स्थल बदलने के लिए ज्ञापन सौंपा

खैरथल (हीरालाल भूरानी) समीपवर्ती गांव गिरवास बावरियान और भोजपुर के ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण को लेकर विरोध जताते हुए एडीएम शिवपाल जाट को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए वर्षों पहले दान की गई भूमि को छोड़कर दूसरी जगह भवन निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2017-18 से उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन गिरवास बावरियान के विद्यालय भवन में किया जा रहा है। स्थायी भवन निर्माण के लिए वर्ष 2013 में ग्रामीणों ने अपनी निजी भूमि खसरा नंबर 552/351 में से 0.0300 हेक्टेयर भूमि उप स्वास्थ्य केंद्र के नाम दान की थी। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज है, लेकिन आज तक वहां भवन निर्माण नहीं कराया।

 ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत गिरवास के सरपंच द्वारा उक्त भूमि पर निर्माण नहीं होने दिया जा रहा। इसके बजाय गिरवास कंजरान के खसरा नंबर 289 की 0.0226 हेक्टेयर भूमि पर भवन बनाया जा रहा है, जो वर्ष 2022 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नाम दान की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित स्थान उनके गांव से दूर है और वहां तक पहुंचने के लिए पर्याप्त रास्ता व सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।

 इससे विशेषकर महिलाओं, युवतियों और बुजुर्ग मरीजों को उपचार के लिए आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग की कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण उसी भूमि पर कराया जाए, जो पहले से स्वास्थ्य केंद्र के लिए दान की गई है। इस संबंध में उन्होंने जमाबंदी की प्रति सहित अन्य दस्तावेज भी प्रशासन को सौंपे। ज्ञापन देने वालों में मिर्चू मल उप सरपंच भोजपुर, बसंतराम, किशनलाल, नेतराम, रामप्रसाद, तैयब खान, जगराम सहित दोनों गांवों के अनेक ग्रामीण शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है