गोविंदगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, मॉर्च्युरी में रखवाया शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Jun 2, 2026 - 14:25
Jun 2, 2026 - 14:25
 0
गोविंदगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, मॉर्च्युरी में रखवाया शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

अलवर के गोविंदगढ़ में देर रात मथुरा-अलवर रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गोविंदगढ़ रेलवे फाटक के पास हुई। पुलिस ने शव को गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है और उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।

गोविंदगढ़ स्टेशन मास्टर आर.के. मीणा ने बताया कि यह घटना रात करीब 10:50 बजे हुई। बयाना-अलवर मेमू (MEMU) ट्रेन संख्या 69159 जब गोविंदगढ़ रेलवे फाटक के पास बजरंग आईटीआई के समीप पहुंची, तो एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। लोको पायलट से सूचना मिलने के बाद गोविंदगढ़ थाना पुलिस और जीआरपी अलवर को सूचित किया गया।

जीआरपी हेड कांस्टेबल सरदार सिंह गुर्जर के अनुसार, मृतक की पहचान के लिए उसका हुलिया जारी किया गया है।-

  • मृतक की अनुमानित उम्र 50-55 वर्ष है। उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी-मूंछ और सिर के बाल सफेद व भूरे रंग के हैं।
  • मृतक ने नीले-सफेद रंग की चेकदार शर्ट पहनी है, जिसके अंदर गहरे ऑलिव ग्रीन रंग की टी-शर्ट है। नीचे ग्रे या हल्के मटमैले रंग का 'मूवमेंट' कंपनी का ट्राउजर (लोअर) और अंदर 'जॉकी' ब्रांड का अंडरवियर है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि इस हुलिए से मिलता-जुलता कोई व्यक्ति लापता है, तो तुरंत गोविंदगढ़ थाना या जीआरपी अलवर से संपर्क करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है