कोटकासिम सांसद खेल उत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Dec 26, 2025 - 13:52
 0
कोटकासिम सांसद खेल उत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

कोटकासिम (जयबीर सिंह) आज सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन रामलीला मैदान, कोटकासिम में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक जगत के महान सितारे गुरुदेव भास्कर भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
उद्घाटन मैच बिलाहेडी वर्सेस तिगांवा के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलाहेडी टीम ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि रामहेत सिंह यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता और निष्पक्ष खेल भावना का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों व युवाओं को खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक विकास पर जोर देने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर वेदप्रकाश पंडित, संत भास्कर भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा (कोटकासिम), अशोक डाटा,सुरेंद्र जांगिड़ मंडल अध्यक्ष (हरसौली) विक्रम सिंह, मुकेश यादव, मुकेश गुरुजी, कृष्ण, पोनी, मनोज मित्तल (मंडल अध्यक्ष किशनगढ़ बास), राजेंद्र शर्मा, महावीर यादव, गायशीराम, राकेश गुप्ता, राजेंद्र उर्फ नागा जीसहित अनेक कार्यकर्ता व खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह देखने को मिला तथा आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता को सफल व अनुशासित रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................