खिमाड़ा राउमावि में विशेष जनसुनवाई, अतिक्रमण हटाने, भूमि आवंटन और पेयजल समस्याओं को लेकर उमड़े ग्रामीण; एसडीएम सहित कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

Jun 4, 2026 - 15:53
 0
खिमाड़ा राउमावि में  विशेष जनसुनवाई, अतिक्रमण हटाने, भूमि आवंटन और पेयजल समस्याओं को लेकर उमड़े ग्रामीण; एसडीएम सहित कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

तखतगढ़/सुमेरपुर (बरकत खान)  उपखंड क्षेत्र के खिमाड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुमेरपुर उपखंड अधिकारी (SDO) कालूराम कुम्हार के मुख्य आतिथ्य में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में क्षेत्र के ग्रामीणों और ग्राम पंचायत प्रशासकों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर SDO को मांग पत्र सौंपे।

जल जीवन मिशन और भूमि आवंटन की उठी मांग: जनसुनवाई के दौरान प्रशासक पूजा देवासी ने एक विस्तृत मांग पत्र सौंपकर खसरा नंबर 152 में खिमाड़ा, बांगड़ी की ढाणी व बांगड़ी के लिए श्मशान भूमि का आवंटन करने, खिमाड़ा गांव में घर-घर जल कनेक्शन सुनिश्चित करने तथा गांव के विकास के लिए 5 हेक्टेयर आबादी भूमि विस्तार की मांग की। इसके अलावा उन्होंने खांगड़ी में PHED के उच्च जलाशय (पानी की टंकी) व कचरा संग्रहण के लिए भूमि आवंटित करने तथा सुमेरपुर में राजीविका विभाग के लिए सरकारी कार्यालय खुलवाने की आवश्यकता जताई।

अतिक्रमण हटाने और निर्माण पर रोक की गुहार:

  • अतिक्रमण पर प्रहार: कोसेलाव गांव के ग्रामीणों ने गांव में अवैध प्रवासियों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाने की मांग की। वहीं, प्रशासक नैनू देवी ने बाबा गांव के खसरा नंबर 519 (गैर मुमकिन भूमि) से अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई।
  • धार्मिक स्थल पर निर्माण रोक: खांगड़ी स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के अनाधिकृत निर्माण की अनुमति नहीं देने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
  • वार्ड 6 की समस्याएं: वार्ड संख्या 6 के निवासियों ने जल जीवन मिशन के तहत नई पाइपलाइन बिछाने, पुरानी पेयजल लाइनों की मरम्मत करवाने, नालियों की सफाई व जल निकासी सुचारू करने तथा आवारा मवेशियों के प्रबंधन की मांग उठाई।

अधिकारियों को मिले त्वरित निस्तारण के निर्देश: SDO कालूराम कुम्हार ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस विशेष जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार हिमांशु कच्छवाह, उप तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल, विकास अधिकारी (BDO) प्रमोद दवे सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय प्रभारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................