पंचायत समिति सभागार मे भाग संख्यावार प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण: निष्पक्ष व सटीक सर्वे मे करे सहयोग- राणावत

Dec 4, 2025 - 17:42
 0
पंचायत समिति सभागार मे भाग संख्यावार प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण: निष्पक्ष व सटीक सर्वे मे करे सहयोग- राणावत

पाली (राकेश कुमार लखारा) राजस्थान राज्य अन्य पिछडा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग जयपुर (राजस्थान) के निर्देशानुसार क्षैत्र मे पिछडे वर्ग से संबंधित जातियों के परिवारों का गहन एवं व्यापक सर्वे को लेकर गुरूवार को पंचायत समिति सभागार मे प्रगणकों का प्रशिक्षण दिया गया। 
 कार्यक्रम मे उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने  बताया कि पिछडे वर्ग से संबंधित जातियों के परिवारों का  आगामी  दिनो मे होने वाले गहन एवं व्यापक सर्वे को लेकर मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रगणको को विस्तार से जानकारी दी गई। पर उन्होने कहा कि  आयोग द्वारा इस समयबद्व कार्यक्रम मे सभी अपनी पूर्ण लगन एवं निष्ठा से कार्य कर इसे सफल बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष व सटीक सर्वे मे पूर्ण सहयोग  करे। 
एप के माध्यम से होगा सर्वे - उपखंड अधिकारी राणावत ने  बताया कि पंचायत समिति सभागर मे मास्टर ट्रेनर कल्याण सिंह, गणपत लाल पन्नू, ओमप्रकाश कुमावत व जयपाल सिंह प्रात: 10 बजे भाग संख्या 56 से 105, प्रात: 11 बजे  भाग संख्या 105 से 156,  दोपहर 12 बजे भाग संख्या 157 से 203, दोपहर 1 बजे भाग संख्या 1 से 58 तथा दोपहर 2 बजे भाग संख्या 59 से 101 एवं 115 से 121 के प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमे उन्हे बताया कि सम्पूर्ण  सर्वे एप के माध्यम से करवाया जाएगा।  जिसमे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग  की सूची मे शामिल 93 जातिया अन्य पिछडा वर्ग मे तथा 5 जातिया अति पिछडा वर्ग तथा केन्द्र सरकार की ओर  अन्य पिछडा वर्ग मे शामिल 68 जातियो का सर्वे करवाया जाएगा। 
 प्रशिक्षण मे सवाई सिंह राजपुरोहित, मीडिया  प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, तेज कंवर राठौड, सरोज सैन,रोमा जोशी, प्रियंका सैनी, स्नेहा चौधरी, रेखा हाटडिया, शादाब आलम, महेन्द्र कुमार, सोना सिंधी, किशोर कटारिया, रेखा वर्मा,प्रेरणा सोलंकी,नथमल,मुकेश गग्गड,रमेश पंवार आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है