तखतगढ़ के वार्ड 6 और 7 में विद्युत व्यवस्था बदहाल, 170-180 लो-वोल्टेज से आमजन बेहाल; सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Jun 4, 2026 - 15:49
 0
तखतगढ़ के वार्ड 6 और 7 में विद्युत व्यवस्था बदहाल, 170-180 लो-वोल्टेज से आमजन बेहाल; सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

तखतगढ़ (बरकत खान) कस्बे के खेड़ावास बस्ती स्थित वार्ड संख्या 6 एवं 7 के निवासियों ने क्षेत्र की चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है। निवर्तमान पार्षद एडवोकेट सुरेश सुथार के नेतृत्व में वार्डवासियों ने जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर थ्री-फेज लाइन बिछाने और अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग की है।

  • लो-वोल्टेज और ओवरलोड से जनता त्रस्त:

ज्ञापन में बताया गया कि भीषण गर्मी के इस दौर में क्षेत्र का विद्युत वोल्टेज मात्र 170 से 180 वोल्ट तक ही पहुंच रहा है। इस कारण घरों में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज, टीवी और पानी की मोटरें शोपीस बनकर रह गई हैं। वोल्टेज के लगातार उतार-चढ़ाव से कई उपभोक्ताओं के महंगे उपकरण फुंक चुके हैं। सिंगल-फेज लाइन होने के कारण एयर कंडीशनर (AC) का लोड यह लाइन संभाल नहीं पा रही है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती हो रही है।

  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमारों की थमी सांसें:

 भीषण गर्मी और रात के समय बिजली गुल रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। क्षेत्रवासियों को जागकर रातें काटनी पड़ रही हैं। वार्डवासियों ने अंदेशा जताया है कि जर्जर लाइनों के कारण कभी भी कोई बड़ा विद्युत हादसा हो सकता है। इसके अलावा, पूरे तखतगढ़ नगर में ठेका व्यवस्था के तहत केवल एक ही कर्मचारी कार्यरत होने से शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

  • कैबिनेट मंत्री और SDM को भेजी प्रतिलिपि, आंदोलन की चेतावनी:

वार्डवासियों की मांग है कि क्षेत्र में तुरंत थ्री-फेज लाइन स्थापित की जाए, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए और जर्जर तारों को बदला जाए। सहायक अभियंता ने ग्रामीणों को सात दिनों के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में सुधार नहीं हुआ तो वार्ड 6 और 7 के नागरिक बिजली विभाग के कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन और जनआंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी डिस्कॉम की होगी। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत तथा उपखंड अधिकारी (SDM), सुमेरपुर को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................