25 जुलाई को कठूमर में गूंजेगा श्री श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन; मसारी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में होगा आयोजन

Jul 18, 2026 - 19:38
 0
25 जुलाई को कठूमर में गूंजेगा श्री श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन; मसारी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में होगा आयोजन

कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के मसारी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में आगामी 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को विशाल श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर एवं श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
आयोजकों ने बताया कि संकीर्तन में देश के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को श्याम भक्ति के रस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में जोगेन्द्र बुजवासी, जरसी डागर, बबीता अरोड़ा तथा डॉली सागर (अलवर) द्वारा एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं सुनील म्यूजिकल ग्रुप, हेलैना द्वारा आकर्षक संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी तथा देशवाल डीजे साउंड, कठूमर द्वारा उच्च गुणवत्ता की ध्वनि व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों के अनुसार संकीर्तन के दौरान श्री श्याम बाबा का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार, आकर्षक सजावट तथा अलौकिक दरबार भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। संपूर्ण कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए श्याम भक्तों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
समस्त श्याम प्रेमी एवं भक्तगण ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री श्याम बाबा के संकीर्तन में भाग लेने तथा भक्ति रस का आनंद लेने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम होगा, जिसमें शामिल होकर भक्तजन बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है