मिश्री देवी सत्यनारायण खेराड़ी चैरिटेबल ट्रस्ट ने श्री कृष्ण गौशाला को ट्रैक्टर किया भेंट

Jul 18, 2026 - 19:40
 0
मिश्री देवी सत्यनारायण खेराड़ी चैरिटेबल ट्रस्ट ने श्री कृष्ण गौशाला को ट्रैक्टर किया भेंट

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव)  कस्बे में स्थित श्री कृष्ण गौशाला परिसर में सेवा और सहयोग का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। यहाँ मिश्री देवी सत्यनारायण खेराड़ी चैरिटेबल ट्रस्ट के महेश कुमार खेराड़ी की ओर से गौशाला की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए एक ट्रैक्टर भेंट किया गया।

ट्रैक्टर सौंपने के इस गरिमामयी अवसर पर राजस्थान के पूर्व डीजीपी व आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष यू.आर. साहू, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पूर्व ओएसडी महेंद्र सिंह, डॉ. सुमित सिंह राणावत सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। अतिथियों की मौजूदगी में ट्रस्ट की ओर से गौशाला प्रबंधन को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई।

  • गौशाला ट्रस्ट ने जताया आभार

इस पुनीत कार्य पर श्री कृष्ण गौशाला के अध्यक्ष कुबेर सिंह शेखावत, सचिव मनोज जोशी और कोषाध्यक्ष कैलाश डडीदार सहित संपूर्ण श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट ने भामाशाह महेश कुमार खेराड़ी का सहृदय आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष कुबेर सिंह शेखावत ने कहा कि भामाशाहों के ऐसे सहयोग से ही गौवंश की सेवा और गौशाला प्रबंधन के कार्यों को गति मिलती है। इस अवसर पर लोकेंद्र सिंह शेखावत, विजेंद्र सिंह आजाद सहित गौशाला से जुड़े कई पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक और गौभक्त उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है