ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी नीमकाथाना ने किया निरीक्षण
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) नीमकाथाना के नापावाली में सुभाष चंद्र पालीवाल ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी नीमकाथाना ने आज ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में ग्राम पंचायत नापावाली मैं जनसुनवाई की।
ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी नीमकाथाना ने जनसुनवाई के बाद ग्राम पंचायत नापावाली में आयोजित वित्तीय समावेशन बैंकर्स शिविर तथा ग्राम पंचायत के जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन रिकॉर्ड का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने शिविर में उपस्थित नागरिक बंधु ग्राम पंचायत नापावली को वित्तीय समावेशन शिविर की योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें रीकेवाईसी करवाने, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आधार सीडिग करवाने तथा विभागीय कार्यो जन आधार ,जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के बारे में के बारे में विस्तार से जानकारी दी।