अलवर भरतपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौतः परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

Jul 19, 2026 - 10:11
 0
अलवर भरतपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौतः परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

​बड़ौदा मेव, (अलवर) अलवर-भरतपुर मार्ग पर गुरुवार को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। धोला की प्याऊ के पास एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से चलाते हुए एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और कार की टक्कर से सड़क किनारे लगा खंभा भी टूट गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

100 फीट दूर जा गिरी स्कूटी, खंभा भी टूटा- मृतक के जीजा के भाई सियाराम ने बताया कि डीग ज़िले के ग़हनकर निवासी राजेश (34) पुत्र रूपी गुर्जर इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर अलवर से अपने गांव गहनकर लौट रहा था। इसी दौरान धोला की प्याऊ के पास बड़ौदा मेव की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को सामने से भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी करीब 100 फीट दूर जाकर गिरी। स्कूटी को उड़ाने के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे खंभा भी टूटकर अलग हो गया।

परिजनों का हंगामा, दोनों तरफ लगा 2 किमी लंबा जाम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क से उठाने से साफ इनकार कर दिया और मौके पर ही पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर अड़ गए। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिसके कारण अलवर- भरतपुर मार्ग पर दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर लंबा वाहनों का हुजूम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस प्रशासन मौके पर मुस्तैद - घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक जाम खुलवाने और शव को मोर्चरी भिजवाने के प्रयास जारी थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है