जहाजपुर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, हिस्ट्रीशीटर समेत 15 बदमाश गिरफ्तार

Jul 19, 2026 - 19:17
 0
जहाजपुर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, हिस्ट्रीशीटर समेत 15 बदमाश गिरफ्तार

तीन घंटे चले विशेष धड़पकड़ अभियान से अपराधियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने अपराध से दूर रहने की दी चेतावनी

जहाजपुर ( मोहम्मद आज़ाद नेब)। भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जहाजपुर थाना पुलिस ने शनिवार तड़के अपराधियों के खिलाफ विशेष धड़पकड़ अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर अपराधियों एवं आदतन बदमाशों पर शिकंजा कसा। सुबह 5 बजे से 8 बजे तक चले इस अभियान में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान बार-बार आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने वाले बदमाशों, वारंटियों एवं अन्य संदिग्ध अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की हिदायत देते हुए पाबंद किया गया।

पुलिस ने अभियान के दौरान रामप्रसाद मीणा, सुनील उर्फ गुड्डू मीणा, निरेश गिरी गोस्वामी, पंकज कुमार माली, आषाराम मीणा, मुरलीधर कोली, बरमा लाल रेगर, सीताराम रेगर, धनराज मीणा, शिवराज रेगर, धर्मा पंजाबी, कुलदीप रेगर, रमेशनाथ उर्फ रामेश्वरनाथ, विनोद कुमार नाई तथा रोहित गवाला को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक महेंद्र कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कमलेश कुमार तथा कांस्टेबल सतवीर, गिर्राज, मंगल सिंह, राधेश्याम, अजय कुमार, शेखर, विकास कुमार सहित पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

थानाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में पुलिस का भय कायम रखने के उद्देश्य से इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................