विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगा ट्री गार्ड वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Jun 6, 2023 - 17:50
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगा ट्री गार्ड वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
पुर उपनगर पुर विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन भीलवाड़ा द्वारा पुर में छात्रावास के सामने स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संगठन का कार्यक्रम जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य की अध्यक्षता वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह जाला प्रदेश अध्यक्ष महावीर सोलंकी प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धन से कटार के  मुख्यआतिथ्य व प्रदेश सचिव प्रेम शंकर आचार्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा, रोलेक्स प्रोसेस के कारखाना प्रबंधक लोकेश जोशी, चीफ इंजीनियर निर्मल श्रोत्रीय टेक्निकल मैनेजमेंट पीसी जैन, मनीष गांधी, विक्रम सिंह, प्रसाद शर्मा, चंद्रशेखर विश्नोई, एडवोकेट आजाद शर्मा, पार्षद लाभ शंकर चौबे, नंदकिशोर आचार्य के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह जाला ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संगठन की सहभागिता पर प्रकाश डाला ओड़ीसा में हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट मौन रखा गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महावीर सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह कटार, जिला संरक्षक प्रेम कुमार विश्नोई ,शिव कुमार बेरवा, व एडवोकेट आजाद शर्मा, दयाराम दिव्य, रोलेक्स प्रोसेस के चीफ इंजीनियर निर्मल श्रोत्रिय ने संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु प्रेरित किया।
जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि पर्यावरण से ही जीवन संभव है अतः ज्यादा से ज्यादा संगठन व आम लोगों को पौधारोपण करने हेतु प्रेरित करते हुए संगठन के पौधारोपण कार्यक्रम में रोलेक्स प्रोसेस की सहभागिता धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आए हुए लोगों को संगठन द्वारा जनहित के हर कार्य हेतु हर समय तत्पर रहने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन व रोलेक्स प्रोसेस के संयुक्त तत्वाधान में दैमंड देवनारायण मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया व आए हुए सदस्यों व आमजन को ट्री गार्ड एवं पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रेम कुमार विश्नोई ने किया व जिला उपाध्यक्ष महावीर सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक सत्यनारायण व्यास, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधव लाल बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष महावीर सेन, सुरेश चंद्र तिवारी, जिला सचिव राजेंद्र सुवालका, संयुक्त सचिव निशांत दूत, रतन लाल रेगर (टेंट), जिला मीडिया प्रभारी निर्मल कुमार सिंघवी, राजकुमार गोयल, युवा जिला अध्यक्ष मुकेश सोनी, युवा जिला उपाध्यक्ष सुनील  टेलर, कमल गुर्जर, युवा जिला महासचिव अरुण कुमार विश्नोई, महिला जिला उपाध्यक्ष मीनादेवी त्रिवेदी, सुनीता धौलपुरिया, कल्याण सेवा समिति ट्रस्ट सचिव नीलम गर्ग व ज्योति वैष्णव, निर्मला उपाध्याय, इंदुबाला पायक ,सीमा आचार्य, वंदना पायक, मांडल तहसील अध्यक्ष बालू राम सुतार, बनेड़ा तहसील अध्यक्ष सुखदेव माली, गिर्राज लोहिमा, रतन लाल रेगर, चांदमल बिश्नोई, रघुनंदन विश्नोई, प्रभु लाल सालवी, अशोक विश्नोई, कैलाश आचार्य सत्यनारायण आचार्य सोनू धोबी हरिओम मारू दिनेश वैष्णव दिनेश प्रजापत किशन तेली गोपाल आचार्य मुकेश गुर्जर सहित सैकड़ों पदाधिकारी, सदस्य व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................