लगातार पांचवीं बार हासिल किया गोल्ड, कंचन सैनी करेंगी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधितत्व
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, कोच एवं योगाचार्य हरिओम सैनी की एकेडमी ने फिर लहराया परचम
खैरथल (हीरालाल भूरानी) समीपवर्ती स्वामी लीला शाह जी की कुटिया, वल्लभग्राम में गत दिवस जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश माधूं ने की, जबकि मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल महावर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा शर्मा एवं कुलदीप गुप्ता उपस्थित रहे!
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित मोटिवेशनल स्पीकर प्रमोद केवलानी ने अपने प्रेरक संबोधन में बच्चों को योग, अध्यात्म और मेडिटेशन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन को शांत, सकारात्मक और एकाग्र बनाने की जीवनशैली है। योगाचार्य हरिओम सैनी ने बच्चों से नियमित योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है
प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि 21 से 25 वर्ष आयु वर्ग में कंचन सैनी की रही। कंचन ने अपने आयु वर्ग में लगातार पांचवीं बार स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह आगामी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खैरथल-तिजारा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 8 से 10 वर्ष बालिका वर्ग में आहना गुप्ता प्रथम, नव्या गुप्ता द्वितीय एवं लविका शर्मा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में शिवांक गुप्ता प्रथम तथा विशाल गुप्ता द्वितीय रहे।
10 से 12 वर्ष बालिका वर्ग में इवांशी गुप्ता प्रथम एवं देवांगी लालवानी द्वितीय रहीं, जबकि बालक वर्ग में हरदयांश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
12 से 14 वर्ष बालिका वर्ग में क्षमा प्रथम एवं निहारिका द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में आयुष प्रथम तथा आदित्य द्वितीय रहे।
14 से 16 वर्ष बालिका वर्ग में पावनी कचेरा प्रथम रहीं। बालक वर्ग में मौर्य यादव प्रथम, क्रिशव गुप्ता द्वितीय एवं खुशवंत तृतीय रहे।
16 से 18 वर्ष वर्ग में मोहित प्रथम रहे। 25 से 30 वर्ष वर्ग में अभिषेक यादव प्रथम, 30 से 35 वर्ष वर्ग में सपना शर्मा प्रथम रहीं। 35 से 45 वर्ष महिला वर्ग में रचना चौधरी प्रथम, पूजा यादव द्वितीय एवं सपना शर्मा तृतीय रहीं। 45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में कैलाश सिंघल प्रथम एवं गोकुल चंद्र यादव द्वितीय रहे। 45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में सुशीला यादव प्रथम, संध्या गुप्ता द्वितीय, मनीषा शर्मा तृतीय, सविता रानी चतुर्थ एवं रंजना ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में प्रथम से पांचवें स्थान तक रहने वाले सभी खिलाड़ी अब सीकर में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खैरथल-तिजारा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समापन समारोह में छत्रपति शिवाजी योग एवं मार्शल आर्ट कोचिंग सेंटर, खैरथल की ओर से सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल एवं प्रशिक्षकों का मनी प्लांट का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाओं के साथ हुआ।


