खैरथल-तिजारा के डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड 2026’; 14 नवंबर को दिल्ली में होगा सम्मान
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के ‘अग्र अलंकरण समारोह’ में स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य और दिग्गज अतिथियों की मौजूदगी में नवाजे जाएंगे डॉ. गुप्ता
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से आयोजित होने वाले भव्य ‘अग्र अलंकरण समारोह’ में खैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता को प्रतिष्ठित ‘अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर के गरिमामयी सम्मान को प्राप्त करने के लिए डॉ. गुप्ता दिल्ली पहुंचेंगे।
14 नवंबर को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होगा आयोजन
आगामी 14 नवंबर को नई दिल्ली के जनपथ स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में यह भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। इस समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन प्रदीप मित्तल और राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल ने डॉ. गुप्ता को पत्र जारी कर इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए आधिकारिक सूचना दी है।
चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंघानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट और निरंतर योगदान देने वाली राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को यह सम्मान दिया जाता है। डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा खैरथल-तिजारा जिले में समाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उनका चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया है।
अग्र समाज और गणमान्य नागरिकों में खुशी की लहर
डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता के इस चयन पर जिलेभर के अग्र बंधुओं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में प्रमोद सिंघानिया, विनोद अग्रवाल, मनीष गर्ग, ओमप्रकाश मंगल, अशोक डाटा, पार्षद प्रहलाद चंगानी, फतह मोहम्मद, नरेश गर्ग, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश गोयल पाटन वाले, पूरण गर्ग, सुभाष गोयल, दिनेश गोयल, ललित सिंघानिया, रूपेश गुप्ता, घनश्याम गोयल, वरुण डाटा, नीलम गुप्ता, प्रहलाद गोयल, अभिषेक गोयल, एडवोकेट भानु अग्रवाल, अनीश मंगला, अमित अग्रवाल (तिजारा), टीटू गर्ग (टपूकड़ा), राजू गोयल, मनोज गुप्ता (भिवाड़ी), परमानंद अग्रवाल, सतीश अग्रवाल (कोटकासिम), देवेंद्र मोदी, ज्ञान मोदी, राकेश मोदी (हरसौली), राजेंद्र अग्रवाल (पुर), सतीश सिंघल, संदीप अग्रवाल और संतोष अग्रवाल (किशनगढ़ बास) सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

