लोकेशन गैंग पर जहाजपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: बजरी माफियाओं के सूचना तंत्र पर कसा शिकंजा

Jul 20, 2026 - 19:06
 0
लोकेशन गैंग पर जहाजपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: बजरी माफियाओं के सूचना तंत्र पर कसा शिकंजा

थानाधिकारी दयाराम चौधरी बोले— अवैध कारोबार नहीं होगा बर्दाश्त, कार्रवाई पर जनता ने तालियां बजाकर किया स्वागत

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) अवैध बजरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जहाजपुर थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस की गतिविधियों की कथित तौर पर सूचना देने वाले व्हाट्सएप ग्रुप "श्री श्याम लोकेशन ग्रुप" से जुड़े लोगों पर शिकंजा कस दिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को डिटेन कर पूछताछ की, जबकि एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की लोकेशन साझा कर अवैध बजरी परिवहन में लगे लोगों को सतर्क कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध मौके से भागने लगे, जिनमें से कुछ कब्रिस्तान की ओर भागे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। बाद में डिटेन किए गए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी दयाराम चौधरी ने थाने के बाहर स्थित एक चाय की होटल के पास मौजूद आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से पुलिस की लोकेशन साझा कर अपराधियों की मदद करने के बजाय कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध बजरी खनन और उससे जुड़े पूरे नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। जो लोग प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस अवैध कारोबार में शामिल हैं अथवा अपराधियों की मदद कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थानाधिकारी का संबोधन सुन रहे लोगों ने पुलिस की इस मुहिम का खुले दिल से समर्थन किया। जैसे ही उन्होंने अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती जारी रखने की बात कही, वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर जहाजपुर पुलिस का उत्साहवर्धन किया। यह दृश्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह निष्पक्ष और लगातार कार्रवाई जारी रही तो अवैध बजरी कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा और आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

इस कार्रवाई के बाद यह संदेश भी स्पष्ट रूप से सामने आया है कि अब केवल अवैध कारोबार करने वालों पर ही नहीं, बल्कि उन्हें सूचना या संरक्षण देने वाले नेटवर्क पर भी जहाजपुर पुलिस की पैनी नजर है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................