5 अक्टूबर को मैनपुर गाँव में आयोजित होगा दुर्गा माता का देशी घी का भंडारा
मुंडावर (देवराज मीणा) मुंडावर उपखंड के गांव मैनपुर में दुर्गा माता का भंडारा 5 अक्टूबर रविवार को ग्रामीणों के तत्वाधान में होगा। मंदिर के संत दीपाई नाथ महाराज ने बताया 5 अक्टूबर रविवार को प्रातः 8:15 बजे हवन, भंडारा (प्रसादी)- प्रातः 10:15 बजे दुर्गा माता के भोग लगा कर शुरू होगी। रागनी कंपटीशन कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे शुरू हरियाणा के मशहूर गायक कलाकार सुभाष प्रचारी एंड पार्टी होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव सांसद व केंद्रीय मंत्री, अध्यक्षता ललित यादव विधायक मुंडावर होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनजीत चौधरी पूर्व विधायक, बलबीर छिल्लर जिला प्रमुख, इंद्र यादव भाजपा नेता व समाजसेवी, महेश गुप्ता प्रधान मुंडावर, प्रमोद यादव सरपंच मैनपुर, जगदीश (दिल्ली), रुपेश यादव पंचायत समिति सदस्य होंगे।