साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न; हाई रिस्क प्रसूता महिलाओं की निगरानी और मौसमी बीमारियों से बचाव पर दिया जोर

Jul 20, 2026 - 19:08
 0
साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न;  हाई रिस्क प्रसूता महिलाओं की निगरानी और मौसमी बीमारियों से बचाव पर दिया जोर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आमजन की सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और बरसात के मौसम में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों के दौरान आमजन के आवागमन के लिए मजबूत एवं सुगम वैकल्पिक मार्ग तैयार कराने के निर्देश दिए। विशेष रूप से हीरादास से काली बगीची तथा सेवर मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्तापूर्ण वैकल्पिक मार्ग बनाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे रास्ते बार-बार खराब नहीं होने चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए जिला कलक्टर ने प्रसूता महिलाओं का डेटाबेस तैयार कर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी रखने, समय पर रेफरल सुविधा उपलब्ध कराने तथा आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिन्हित क्षेत्रों में 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों की स्क्रीनिंग कराने और लोगों को नियमित रूप से जागरूक करने के निर्देश दिए।
बरसात के मौसम को देखते हुए चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए अभी से व्यापक तैयारी करने, सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में मच्छरों और लार्वा की रोकथाम तथा शहरी क्षेत्र में नियमित फॉगिंग कराने पर भी जोर दिया। जल संसाधन विभाग को जिले के सभी बांधों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों का सुरक्षा आकलन कर चेतावनी सूचना बोर्ड लगाने तथा जलभराव के दौरान आवागमन वाले मार्गों पर भी सूचना पट्ट लगाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जलदाय विभाग एवं विद्युत निगम को संयुक्त रूप से जल जीवन मिशन के अंतर्गत ट्यूबवेलों के लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागों को फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग तथा पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
जिला कलक्टर ने 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों को प्राथमिकता से पूरा करने तथा प्रत्येक माह विभागीय स्तर पर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, कार्यालय आने वाले परिवादियों के साथ संतोषजनक व्यवहार करने तथा 16 दिनों से अधिक कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन राजीव शर्मा, शहर राहुल सैनी, सहायक निदेशक लोक सेवाएं भारती भारद्वाज, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................