21 जुलाई से 31 अगस्त तक लगेंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर; ग्राम पंचायत मुख्यालयों और वार्डवार होगा समस्याओं का समाधान, योजनाओं का मिलेगा लाभ

Jul 20, 2026 - 19:17
 0
21 जुलाई से 31 अगस्त तक लगेंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर; ग्राम पंचायत मुख्यालयों और वार्डवार होगा समस्याओं का समाधान, योजनाओं का मिलेगा लाभ

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) आमजन की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर तथा शहरी क्षेत्रों में वार्डवार शहरी सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविरों का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना, प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को शिविरों की आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा आमजन को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा पात्रतानुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................