साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर जोर

Jul 20, 2026 - 19:18
 0
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर जोर

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजन से जुड़े आधारभूत कार्यो का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के दौरान प्राप्त सभी लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। तथा लाभार्थियों के आंकड़े पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। प्रत्येक लंबित प्रकरण की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में उनका समाधान करने तथा निस्तारित प्रकरणों की जानकारी संबंधित आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने एलडीएम को बैंकों द्वारा चलाई जा रही योजना पीएम जनधन योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना कि प्रोग्रेस को पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन के वेरिफिकेशन की प्रोग्रेस से कार्यालय को अवगत करा लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिया है। उन्होंने चिकित्सा विभाग को टीवी स्क्रीनिंग के डाटा को पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नियमित रूप से लंबित शिकायतों में कमी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परिवादों का संबंध संबंधित विभाग से नहीं है, उनमें परिवादी से संपर्क कर उचित विभाग को समय पर स्थानांतरित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से एक विभाग से दूसरे विभाग में प्रकरण लंबित नहीं रखा जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड़, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग धर्मवीर यादव, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग महेंद्र कुमार, जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी, सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग अजीत बालयांण, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, सहकारिता विभाग नवल सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................