बारिश से किसानों के खिले चेहरे, गर्मी उमस से मिली राहत

Jul 20, 2026 - 19:37
 0
बारिश से किसानों के खिले चेहरे, गर्मी उमस से मिली राहत

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) उपखंड क्षेत्र में दिन भर चली रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया । खेत-खलियान तर-बतर हो गए हैं। इस बारिश से मुरझाई फसलों को नई संजीवनी मिली है, जिसे देखकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। इससे  खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आने की पूरी उम्मीद है।  लंबे समय से अच्छी बारिश की बाट जोह रहे किसानों के लिए यह फुहार अमृत समान है। इससे खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है और फसलों की रुकी हुई वृद्धि को बल मिलागा।
 दिन भर चली रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं के कारण भीषण उमस व गर्मी से आम जनजीवन को राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से वातावरण खुशनुमा हो गया। 
 वहीं पहली बार झूम कर हुई बारिश से क्षेत्र में ज्वार बाजरा मक्का की फसल लहराने लगेगी । आज सोमवार को प्रातःशुरू मे हुई तेज वह दिन भर रुक-रुक कर हुई बरसात से बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त पानी भर गया, जिससे बुवाई की हुई फसलों में काफी लाभ मिला है।किसानों ने बताया कि लंबे समय से बारिश का इंतजार था। अब खेतों में नमी और पानी मिलने से काम आसान हो गया है।
बारिश ने जहां किसानों को राहत दी, 
वहीं बाजार के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मालाखेड़ा रोड एवं निचले हिस्सों पर राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पानी दुकानों के सामने भर जाने से व्यापार भी प्रभावित हुआ। व्यापारीयों ने बताया कि जलभराव के कारण ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच सके, जिससे पूरे दिन कारोबार मंदा रहा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बरसात में यही समस्या सामने आती है। 
मौसम के अनुकूल होने से ग्रामीण और स्थानीय बाजारों में, कुछ निचले इलाकों और जल निकासी की व्यवस्था न होने वाले बाजारों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................