उदयपुरवाटी थाने में सीएलजी बैठक में दी संचार साथी एप की जानकारी; अपराधों की रोकथाम के लिए समाज का सहयोग जरुरी

Jul 21, 2026 - 14:04
 0
उदयपुरवाटी थाने में सीएलजी बैठक में दी संचार साथी एप की जानकारी;  अपराधों की रोकथाम के लिए समाज का सहयोग जरुरी

उदयपुरवाटी  (सुमेर सिंह राव ) पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। सदस्यों को संचार साथी एप के बारे में जानकारी दी गई और अपराधों पर नियंत्रण के लिए सीएलजी सदस्यों की भागीदारी के बारे में बताया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस उप अधीक्षक सुगन सिंह ने कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता आदि पर चर्चा की। उन्होंने आमजन से पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच अच्छे तालमेल और विश्वास बनाए रखने में सीएलजी की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के सहयोग से ही अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने सदस्यों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने बच्चों पर निगरानी रखना जरुरी है। इस मौके पर पूर्व पार्षद राजेंद्र प्रसाद मारवाल, हरिप्रसाद शर्मा, राहुल चेजारा, अमित अली कच्छावा, विमल बंसल, कमल जीनगर, नितेश सैनी, अकरम मुगल, विजय कुमार, संजय खान, यूनुस कुरैशी आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है