नवनियुक्त प्रदेश महासचिव योगेश मीणा व आदिवासी नेता सुरेश मीणा ने मठ-मंदिरों में टेका मत्था; विश्व शांति की मांगी मन्नत

Apr 9, 2026 - 19:36
 0
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव योगेश मीणा व आदिवासी नेता सुरेश मीणा ने मठ-मंदिरों में टेका मत्था; विश्व शांति की मांगी मन्नत

जयपुर/दूदू/आमेर। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव योगेश कुमार मीणा ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले दौरे की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ की। गुरुवार को योगेश कुमार मीणा ने प्रदेश के प्रमुख आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ जयपुर और आमेर के विभिन्न प्रसिद्ध मठ-मंदिरों के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।

नवनियुक्त महासचिव की मंगलमय यात्रा के दौरान उन्होंने आमेर स्थित दादू द्वारा, वनवासी राम मंदिर, कनक घाटी के प्राचीन गोविंद देव मंदिर, बंधे के बालाजी, तथा जल महल स्थित टेकड़ी के बाबा राजेश्वरनाथ एवं योगेश्वर नाथ महाराज के दर्शन किए। योगेश मीणा और सुरेश मीणा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश में अमन-चैन व विश्व शांति की मन्नत मांगी।

इस आध्यात्मिक दौरे के दौरान प्रसिद्ध कॉमेडियन एवं फिल्म अभिनेता दीपक मीणा (पन्या सेपट) तथा फिल्म जगत से जुड़े सुरेश मीणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलाकारों और नेताओं के एक साथ पहुँचने पर मंदिर परिसरों में समर्थकों का उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर श्याम बाबा, दिलीप बेनाडा, सुनीता मीणा, यशवीर, लक्ष्मण सिंह शेखावत, गोपाल मीणा घाटी, अशोक खन्ना, प्रकाश, नरेंद्र बंटी, हेमंत और दीपक सहित बड़ी संख्या में समाज सेवी, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित जनों ने नवनियुक्त महासचिव योगेश कुमार मीणा का जगह-जगह स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................