सांसद अग्रवाल के प्रयासों से भीलवाड़ा वासियों को मिलेगा वयोश्री योजना का लाभ

Jul 21, 2026 - 14:04
Jul 21, 2026 - 14:06
 0
सांसद अग्रवाल के प्रयासों से भीलवाड़ा वासियों को मिलेगा वयोश्री योजना का लाभ

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) सांसद दामोदर अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली तथा जिला कार्यालय भीलवाड़ा के तत्वावधान में 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के अंतर्गत लाभार्थी चिन्हीकरण शिविर का आयोजन नगर निगम परिसर में किया गया। शिविर में 125 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान कार्यदायी एजेंसी एलिम्को (ALIMCO), नई दिल्ली की स्वास्थ्य टीम ने बुजुर्गों का परीक्षण किया और उनकी आवश्यकतानुसार सहायता उपकरण (जैसे व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र आदि) आवंटित करने हेतु विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की।

  • 5 दिन अन्य पंचायत समितियों में भी लगेंगे शिविर

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले के अधिक से अधिक वरिष्ठजनों को योजना का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 5 दिनों में भीलवाड़ा जिले की अन्य पंचायत समितियों में भी इसी तरह के चिन्हीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

  • जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश पाराशर, पूर्व पार्षद जितेंद्र व्यास, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राम अवतार जाट, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक नूतन प्रकाश शर्मा, अधिकारी कमल जैन तथा सिविल प्रभारी आशा देशांतरी सहित विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में आए वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय जनसमुदाय ने सांसद दामोदर अग्रवाल के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है