तखतगढ़ पुलिस ने मैन चौराहे पर की विशेष नाकाबंदी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान

Jul 21, 2026 - 14:09
 0
तखतगढ़ पुलिस ने मैन चौराहे पर की विशेष नाकाबंदी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान

तखतगढ़ (बरकत खां) | कस्बे के जालोर रोड स्थित मैन चौराहे पर सोमवार को पुलिस थाना तखतगढ़ द्वारा 'ए' श्रेणी की विशेष नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए मौके पर ही चालान काटे। साथ ही, चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

थानाधिकारी शैतान सिंह सारण ने बताया कि एसपी मोनिका सैन के निर्देशों की पालना में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए यह विशेष नाकाबंदी की गई थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की बारीकी से तलाशी ली और चालकों के आवश्यक दस्तावेजों को जांचा।

  • बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वालों पर कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा (बाली) ने बताया कि अभियान के तहत ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र (RC) और नियमानुसार नंबर प्लेट की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, फोर-व्हीलर में सीट बेल्ट न लगाने और वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।

  • 'सुरक्षा ही प्राथमिकता'—थानाधिकारी ने की अपील

अपनी देखरेख में फोर-व्हीलर वाहनों की चेकिंग कराते हुए थानाधिकारी सारण ने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट किसी सजा से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने और सुरक्षित यात्रा को अपनी प्राथमिकता बनाने की सख्त हिदायत दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है